July 14, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

आयुष मंत्रालय स्वच्छता ही सेवा अभियान के हिस्से के रूप में 1 अक्टूबर को एक तारीख एक घंटा एक साथ मनाएगा

"एक तारीख, एक घंटा, एक साथ" गतिविधि के लिए 220 से अधिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई

Listen to this article

आयुष मंत्रालय 1 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के हिस्से के रूप में “एक तारीख एक घंटा एक साथ” में सक्रिय रूप से भाग लेगा।

आयुष मंत्रालय ने “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ” गतिविधि के लिए अपने राष्ट्रीय संस्थानों, अनुसंधान परिषदों और अधीनस्थ संगठनों के माध्यम से मनाए जाने वाले 220 से अधिक कार्यक्रमों को तैयार किया है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग (एनसीआईएसएम) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) भी अपने 750 से अधिक कॉलेजों के नेटवर्क के माध्यम से इस अभियान में भाग लेंगे। मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के माध्यम से संचालित सभी आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर श्रमदान गतिविधि मनाने का भी अनुरोध किया है। दूसरी ओर, भारत भर में आयुष मंत्रालय के तहत 100 से अधिक संस्थान/संगठन भी इस पहल में भाग लेंगे।

मंत्रालय ने इस प्रयास को बहुत गंभीरता से लिया है और आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने 25 सितंबर 2023 को आयुष भवन में आयोजित एक बैठक में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और संस्थानों के प्रमुखों को अपने संबोधन में कहा “भागीदारी मोड वास्तविक जमीनी गतिविधियों पर आधारित अभियान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत में होने वाले संपूर्ण अभियान और गतिविधियों की तैयारी की निगरानी के लिए संयुक्त सचिव स्तर का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। एसएचएस 2023 का विषय “कचरा मुक्त भारत” है। आयुष मंत्रालय 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 23 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 3.0 और स्वच्छता ही सेवा अभियान पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है।

इस कार्यक्रम की योजना बनाने के अतिरिक्‍त, आयुष मंत्रालय राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अपने आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के माध्यम से पूरे भारत में साप्ताहिक आयुष स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करके आयुष्मान भव अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। इस अभियान के अंतर्गत  अब तक 580 से अधिक स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा चुका है, जिससे 28,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। यह अभियान अभी भी चल रहा है और लगभग 8000 कार्यात्मक आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र ऐसे स्वास्थ्य मेलों के लिए तैयार हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.