February 11, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

चक दे इंडिया! जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना को हराकर जीता ब्रॉन्ज मेडल

Listen to this article

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। मलेशिया में खेले गए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के कड़े मुकाबले में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर कांस्य पदक (Bronze Medal) पर कब्जा जमाया।

​इस जीत के हीरो रहे भारतीय खिलाड़ी संजय और अराइजीत सिंह, जिन्होंने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक मूड में दिखी और अर्जेंटीना के डिफेंडरों को टिकने का मौका नहीं दिया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन देश का मान बढ़ाने वाला है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

क्यों है यह जीत खास?

पिछले कुछ समय से भारतीय हॉकी अपने स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही है। जूनियर टीम की यह जीत बताती है कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

(ब्यूरो रिपोर्ट – द डिवाइन यूथ)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.