May 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

महादेवपुरम में मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस

महामाई संकटा मैय्या के दरबार में हुआ भव्य संत सम्मेलन, संतों ने हिन्दू समाज को एकजुट होने के लिए किया प्रेरित

Listen to this article

महादेवपुरम महमूदाबाद! आज दिनांक 30 अगस्त 2024 को विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर माँ संकटा माता धाम में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन हुआ! कार्यक्रम को श्री विमल जी प्रान्त धर्माचार्य एवं संपर्क प्रमुख विहिप, श्री बजरंग मुनि उदासीन जी बड़ी संगत खैराबाद, श्री संतोष दास जी खाकी महाराज, श्री श्री 1008 श्री त्यागी जी महाराज तथा स्वामी सत्यानंद जी महाराज मुंडा गोपाल आश्रम का ओजश्वी सम्बोधन प्राप्त हुआ। विशाल जन तथा संत सम्मेलन में हजारों गणमान्य नागरिकों ने सहभाग एवं सहयोग किया। विश्व हिन्दू परिषद के 60वें स्थापना दिवस को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विहिप की आवश्यकता, विहिप के हिंदुत्व संवर्धन के महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत वर्णन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू समाज की एकता को बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जातिवाद के राक्षस को जड़ से समाप्त करने, घरों में भगवानों के प्रतीक शस्त्रों को रखने तथा उनकी पूजा करने, नारी शक्ति को दुर्गा रूप रखने, हिन्दू समाज को दहाड़ने तथा समस्त हिन्दू समाज की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जय श्री राम के नारे लगते रहे। बजरंग मुनि ने अपने भाषण में हिन्दू समाज को बांग्लादेश जैसी परिस्थितियों से सावधान किया! श्री संतोष दास जी ने समस्त को हिंदुत्व एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया! उन्होंने देश के मुस्लिम समाज को भी अब्दुल हमीद तथा अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रभक्तों से समर्पण की प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का प्रत्येक नागरिक हिन्दू है चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो! उन्होंने प्रत्येक को गले लगाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या एवं मथुरा के बाद वे देश के मुस्लिम समुदाय पर भी अपना दावा ठोकेंगे जो डीएनए से हिन्दू ही हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने संतों का सम्मान किया। वागीश वाजपेयी की सुंदर प्रस्तुति “भाव सिर्फ राम हैं” से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के समापन में विहिप जिला उपाध्यक्ष अतुल चित्रांश ने सभी संतों तथा सभी गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद यापन किया तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक उत्साह से साथ सहयोग तथा आशीर्वाद की अपेक्षा की।


कार्यक्रम के समापन में सभी गणमान्य नागरिकों तथा संतों ने तहरी भोज का भी आनंद लिया।
कार्यक्रम में महमूदाबाद की माननीय विधायक आशा मौर्या जी, मां संकटा देवी धाम समिति के अध्यक्ष श्री रमेश वाजपेई जी, प्रकाश विद्या मंदिर के प्रबंधक श्री ओमप्रकाश वर्मा जी, पंडित संतोषी लाल मेमो इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री चंद्र भूषण शुक्ल जी, संजू प्रजापति मेमो इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री राम प्रवेश प्रजापति जी, विहिप जिला उपाध्यक्ष अतुल चित्रांश जी, श्री के. के. सिंह जी, अतुल वर्मा जी, शिवम गुप्त जी, हरीश मिश्रा जी, वागीश दिनकर वाजपेयी जी, आशुतोष वाजपेयी जी, हिमांशु कश्यप जी, संदीप चौहान जी, मोहन बारी जी, अम्बरीश गुप्ता जी, विजय बारी जी, यश श्रीवास्तव जी , अंकुर पाठक जी, बृजेश वर्मा जी, विराट राजपूत जी, अरविंद जी , धीरज नाग जी, धनंजय वाजपेयी जी समेत हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.