May 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर महिला सांसद हमारे लोकतंत्र को अधिक जीवंत बना रही हैं : प्रधानमंत्री

Listen to this article

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीकार किया है कि महिला संसद सदस्यों के कारण हमारा लोकतंत्र समृद्ध हुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोगों की आवाज को और सशक्त करेगा।

उन्होंने एक्स पर इस संबंध में एक लेख साझा किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा:

“@ShamikaRavi का दिलचस्प लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे महिला सांसद हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बना रही हैं और वे स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। यह बहुत ही उत्साहजनक प्रवृत्ति है जो यह भी दिखाता है कि कैसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोगों की आवाज को और मजबूत करेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.