प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हांगझोउ में आयोजित एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर कार्तिक कुमार को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा;
“भारत के लिए गौरव का एक और क्षण, कार्तिक कुमार ने अपने समर्पण और दृढ़ता के असाधारण प्रदर्शन के साथ 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्हें बधाई और उनके आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”
Comments are closed.