May 23, 2026 |
Search
Close this search box.

BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री 23 सितंबर को नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करेंगे

देश में पहली बार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है सम्मेलन का विषय: 'न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां'

Listen to this article

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 23 सितंबर, 2023 को सुबह 10 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को भी संबोधित करेंगे।

‘न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया कर रहा है। यह आयोजन 23-24 सितंबर, 2023 को किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार किया जाएगा तथा विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत किया जाएगा। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार मुकदमों की चुनौतियां, कानूनी तकनीक, पर्यावरण कानून आदि विषयों पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम में प्रतिष्ठित न्यायाधीश, कानूनी प्रोफेशनल और वैश्विक कानूनी समुदाय के जानकार हिस्सा लेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.