शानदार शुरुवात के बाद नेपाल ने गवाए 5 विकेट
सलामी बल्लेबाजों ने की शानदार बल्लेबाजी, रविन्द्र जड़ेजा ने लिए तीन विकेट
एशिया कप! नेपाल ने भारत के खिलाफ हो रहे मैच में शानदार शुरुवात के बाद 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन बना दिए हैं| इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया| नेपाल के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय चुनौती को बहुत ही आकर्षक रूप से खेला! सलामी बल्लेबाज आसिफ ने जहाँ सधी शुरुवात की वहीं दुसरे सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली! उन्होंने 25 गेंदों में 38 रनों की शानदार पारी खेली तथा पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 65 रनों की साझेदारी की! शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव डाला और भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फेरा! पहला विकेट गिराने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की! विशेष रूप से रविन्द्र जडेजा ने 7 ओवर में 25 रन खर्च करके तीन विकेट निकाले और इस मैच में भारतीय उम्मीदों को जिन्दा रखा| सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख 97 गेंदों पर अपना 10वा अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक (58 रन) बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए! गुलशन झा 27 गेंदों पर 18 रन बनाकर एक छोर पर नाबाद हैं!
Comments are closed.