साहसिक, आकर्षक तथा प्रतिभाशाली संघर्ष के साथ नेपाल पंहुचा 230 के सम्मानजनक एवं चुनौतीपूर्ण स्कोर पर
वर्षा के कारण खेल रुका, भारत ने की दो ओवर में 17 रन की सधी शुरुवात
एशिया कप! सलामी बल्लेबाजों की शानदार परियों के बाद निचले क्रम पर हुयी साझेदारियो के योगदान से नेपाल ने भारत को 231 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है| मैच अभी वर्षा के कारण रुका हुआ है! भारत ने 2 ओवर में बिना विकेट खोये 17 रन बना लिए हैं! इससे पहले नेपाल की तरफ से बहुत ही शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली! निश्चित रूप से अपार प्रतिभाओं का नेपाल है! सलामी बल्लेबाजों कुशल भुर्तेल के आक्रामक 25 गेंदों पर 38 रनों (2 छक्के तथा 3 चौके)की पारी और आसिफ शेख की 97 गेंदों पर 58 रनों की संयमशाली पारियों ने प्रतिभा का संचार किया| भारतीय गेंदबाजों की शानदार वापसी के बाद एक समय पर 32 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर कुछ संघर्ष कर रहे नेपाल ने निचले क्रम में सोमपाल कामी के 48 रनों की पारी के योगदान से 48 ओवर में 230 रन बनाये तथा भारत को एक मजबूत चुनौती पेश की| गुलशन झा ने 23 और दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने भी 29 रनों का अपना अपना साहसिक योगदान दिया| भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुयी और अनुशासित गेंदबाजी की| रविन्द्र जडेजा और सिराज ने तीन-तीन विकेट लिए|शार्दुल ठाकुर ने पहला बहुमूल्य विकेट लिया| शमी और हार्दिक ने भी एक एक विकेट प्राप्त किया|कुलदीप यादव ने विकेट प्राप्त नही किया पर 10 ओवर में केवल 34 रन दिए और शानदार गेंदबाजी की| जिस प्रकार से नेपाल के बल्लेबाजों ने प्रतिभा दिखाई है उसी प्रकार से अब उनके गेंदबाज भी संघर्ष को इच्छुक होंगे| वर्षा बाधित मैच में मजबूत बल्लेबाजी क्रम वाले भारत के जीतने की संभावनाएं अधिक है पर इस मैच में नेपाल के गेंदबाज कुछ रोमांच जरुर उत्पन्न करना चाहेगे| भारतीय बल्लेबाजो को यह मैच जीतने के लिए प्रतिभा अनुरूप बल्लेबाजी करनी ही होगी| अभी अभी वर्षा रुकी है और जल्दी ही भारतीय टीम बल्लेबाजी प्रारंभ करेगी|
Comments are closed.