8 अक्टूबर 2023 को अयोध्या में आयोजित होगी राज्य स्तरीय नवोदयन एलुमनी मीट
राष्ट्रहित में सभी पुरातन छात्रों की सहभागिता का हो रहा है आह्वान
द डिवाइन यूथ! देश भर में विस्तृत नवोदय विद्यालयों तथा विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से आगामी माह 8 अक्टूबर 2023 को होने वाली अयोध्या उत्तर प्रदेश ओपन एलुमिनी मीट के संदर्भ में एक मीटिंग का आयोजन किया गया इसमें मथुरा के एलुमिनी के साथ अन्य जनपदों के एलुमिनी शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता डॉ ब्रजेश यादव भईया 1998 बैच जेएनवी मऊ के द्वारा की गई।
राज बहादुर निषाद जी 2000 बैच जेएनवी बस्ती द्वारा आगामी माह में होने वाली ओपन एलुमिनी मीट की तैयारी की जानकारी साझा की गई और बताया गया किस प्रकार से विभिन्न जनपदों में जाकर एलुमिनी संगठनों से संपर्क स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा कार्यक्रम की संक्षिप्त कार्य योजना पर चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर स्क्रीन पर विभिन्न एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा किए गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों को पीपीटी के माध्यम से दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में कोई भी वीआईपी कल्चर नहीं रहेगा। वित्तीय योगदान स्वैच्छिक रहेगा।
नवोदय विद्यालय सीतापुर के एलुमनी रत्नेश मौर्या भैया ने बताया कि पिछली बार आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय एलुमनी मीट में भाग लेने का अवसर उन्हें मिला था और काफी अच्छा अनुभव रहा था। उन्होंने सभी एलुमनी विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बार अयोध्या में 8 अक्टूबर 2023 में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मीट में प्रतिभाग करें तथा इस राज्य स्तरीय एलुमनी मीट के महत्वपूर्ण उद्देश्यों को पूर्ण करने में यथासंभव सहयोग करें! नवोदय विद्यालय सीतापुर के ही सक्रिय तथा जागरूक एलुमनी कफील अहमद खान भैया ने भी सभी पुरातन विद्यार्थियों से इस मीट में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है और कहा है कि सभी की भागीदारी से ही देशभर के नवोदय विद्यालयों और विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान तथा उनका कल्याण संभव है| इसके लिए सभी का एकजुट होकर सभी के लिए उपलब्ध होना आवश्यक है|
Comments are closed.