एशिया कप! भारत ने नेपाल के विरुद्ध ग्रुप स्टेज के मैच को 10 विकेट से जीत लिया है! इससे पहले नेपाल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 231 रनों का लक्ष्य दिया था जो डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार 23 ओवर में 145 रन कर दिया गया था! नेपाल के गेंदबाजों ने प्रभावित तो किया पर भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए! रोहित शर्मा ने नाबाद 74 रन(59 गेंद) और शुभमन गिल ने नाबाद 67 रन(62 गेंद) बनाकर मात्र 21वें ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया! रोहित शर्मा ने बहुत ही आक्रामक रवैया अपनाया और अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए! शुभमन गिल ने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया। भारत सुपर 4 में पहुंच गया है और अब भारत का मैच 10 सितंबर को फिर से पाकिस्तान से होगा जहां भारतीय ओपनर अच्छे रन बनाने का प्रयास करेंगे। नेपाल के खिलाफ किए गए प्रदर्शन से भारतीय टीम का विशेष रूप से सलामी बल्लेबाजों का आत्म विश्वास बढ़ा होगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Comments are closed.