द डिवाइन यूथ! एशिया कप में आज भारत का दूसरा मैच प्रिय पडोसी नेपाल से है! नेपाल की टीम ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई विशेष पहचान नहीं बनाई है पर पाकिस्तान से हुए पहले मैच के रद्द हो जाने के बाद भारत के लिए ये मैच जीतना बहुत महत्वपूर्ण है! दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं! यह मैच श्रीलंका के पल्लेकेले मैदान पर आज दोपहर 3 बजे से खेला जायेगा! इस मैच में भारतीय टॉप आर्डर के बल्लेबाज पिछले मैच की निराशा से उबरकर कुछ रन बनाने का प्रयास करेंगे जिससे आने वाले बड़े मैचों के लिए अपना आवश्यक स्तर प्राप्त कर सकें!
बुमराह अनुपलब्ध
इस मैच में चोट से वापसी कर रहे जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे ऐसे में बचे हुए गेंदबाजों को विकेट लेने की जिम्मेदारी उठानी होगी! बुमराह सुपर 4 के मैचों में फिर से उपलब्ध होंगे! विशेषज्ञों के अनुसार चोट के बाद वापसी कर रहे बुमराह को इस समय अधिक से अधिक मैच खेलने चाहिए!
इस मैच पर भी है बारिश का संकट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार इस मैच पर भी बारिश का संकट मंडरा रहा है ऐसे में यदि यह मैच भी रद्द होता है तो भारत और नेपाल को एक एक अंक मिल जायेगा जिससे भारत दो अंकों के साथ सुपर 4 में पहुँच सकता है! ब्फिल्हल सभी क्रिकेटप्रेमी यह चाहते हैं कि मैच हो और भारतीय टीम इस मैच को जीत कर सकारात्मक रूप से एशिया कप के सुपर 4 दौर में प्रवेश करे!
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Comments are closed.